Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में

जब से भारत में रेडमी नोट 7 लॉन्च हुआ है तब से भारतीय मोबाइल मार्केट में एक अलग ही लेवल का कम्प्टीशन देखने को मिल रहा है। इसी कम्प्टीशन को देखते हुए रियलमी ने भी अपना एक नया स्मार्टफोन रियलमी 3 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि रियलमी 3 रियलमी 2 का अपग्रेडेड वर्जन हैं। कंपनी ने रियलमी 3 को काफी एग्रेसिव प्राईस पर लॉन्च किया है। हर कोई यही कह रहा है कि रियलमी 3 रेडमी नोट 7 को कड़ी टक्कर देने वाली है लेकिन क्या वाकई में रियलमी 3 रेडमी नोट 7 को टक्कर देती है। आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे।
1. दोस्तों, सबसे पहले इन दोनों फोन के डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो एक तरफ जहां रेडमी नोट 7 ग्लास यूनिबॉडी के साथ आता है वहीं रियलमी 3 प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। हालांकि दिखने में दोनों फोन काफी शानदार लगते हैं लेकिन रेडमी नोट 7 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील होता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी 3 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जबकि रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि दोनों का एश्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए दोनों फोन में गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इस तरह से डिजाइन और डिस्प्ले पर नजर डालें तो रेडमी नोट 7 बाजी मारता नजर आता है।

2. उसके बाद परफॉर्मेंस की बात करें तो यहां मामला कुछ अलग है क्योंकि दोनों फोन में अलग अलग कंपनी का प्रोसेसर देखने को मिलता है। एक तरफ जहां रियलमी 3 में मीडियाटेक हीलियो पी70 का चिपसेट दिया गया है जो 12nm के आर्किटेक्चर पर बना है वहीं रेडमी नोट 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 दिया गया है जो 14nm के आर्किटेक्चर पर बना है। देखा जाए तो दोनों प्रोसेसर काफी पावरफुल और पावर एफिशिएंट हैं। डे टू डेज यूजेज में दोनों फोन के परफॉर्मेंस में कुछ खास डिफरेंस नहीं देखने को मिलेगा। लेकिन जब बात गेमिंग की आएगी तो कहीं न कहीं स्नैपड्रैगन 660 ज्यादा बेस्ट नजर आएगा। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि स्नैपड्रैगन के अंदर लगा एड्रिनो का जीपीयू माली के जीपीयू से काफी पावरफुल होता है।

3. दोस्तों, रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस मामले में दोनों फोन सेम है। दोनों फोन दो वेरिएंट में आता है। इसका एक वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जबकि दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। लेकिन रियलमी की खास बात यह है कि इसके स्टोरेज को बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है जबकि रेडमी नोट 7 में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है जहां पर आप या तो दो सिम लगा पाएंगे या फिर एक नैनो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड।

4. कैमरा की बात करें तो रियलमी 3 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f1.8 है। वहीं 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग के लिए सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f2.0 है।
वहीं रेडमी नोट 7 के रियर में f2.2 अपर्चर वाला 12MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है साथ ही डेप्थ सेंसिंग के लिए 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

5. बैटरी की बात करें तो रियलमी 3 में 4230mAh की बैटरी दी गई है जबकि रेडमी नोट 7 में 4000mAh की बैटरी दी गई है। डे टू डे लाइफ में दोनों फोन का बैटरी बैकअप काफी सिमिलर रहने वाला है। लेकिन रेडमी नोट 7 की खास बात यह है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जी हां, इसमें क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं रियलमी 3 में किसी भी प्रकार का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया है।

6. दोस्तों, रेडमी नोट 7 और रियलमी 3 में एक बहुत बड़ा अंतर है। जी हां दोस्तों, जहां रेडमी नोट 7 में USB TYPE C पोर्ट दिया गया है वहीं रियलमी 3 यह फीचर मिसिंग है। आपको रियलमी 3 में इसकी कमी जरूर खलेगी।

7. सॉफ्टवेयर की बात करें तो रियलमी 3 में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर काम करता है वहीं रेडमी नोट 7 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 1O दिया गया है। वैसे ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको इन दोनों में से कौन सा कस्टम UI ज्यादा पसंद आता है।

8. कीमत की बात करें तो रियलमी 3 की शुरुआती कीमत 8999 रुपये से शुरू होती है जबकि रेडमी नोट 7 की कीमत 9999 रूपये से शुरू होती है।
दोस्तों, अब बात करते हैं कनक्लूजन की तो बेशक रेडमी नोट 7 रियलमी 3 से 1000 रुपये ज्यादा मंहगा है लेकिन फीचर्स के मामले में रियलमी 3 से कहीं बेहतर है। क्योंकि रेडमी नोट 7 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जबकि रियलमी में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा रेडमी नोट 7 में USB टाइप सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है जबकि रियलमी में ऐसा नहीं है। वैसे आपको कौन सा फोन ज्यादा पसंद है? आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और अगर आपको हमारी ये विडियों हेल्पफुल लगी हो तो लाइक और शेयर करें। साथ ही हमारे ब्लॉग को जरूर फॉलो करें।

Comments

Popular posts from this blog

Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

WORLD CUP FINAL : इंग्लैंड की जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने उठाए सवाल