Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट
आजकल हर आए दिन इंडिया में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लाॅन्च हो रहे है। कंपटीशन को ध्यान में रखते हुए हर एक स्मार्टफोन ब्रांड हर महीने एक न एक स्मार्टफोन लाॅन्च कर रहे हैं वो भी आकर्षक फीचर्स और एग्रेसिव प्राईस पर। लेकिन देखा जाए तो अक्सर अच्छे स्मार्टफोन ऑनलाइन मार्केट के लिए लाॅन्च किए जाते हैं क्योंकि ऑनलाइन मार्केट और ऑफलाइन मार्केट के स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसलिए आजकल की युवा पीढ़ी ऑनलाइन मार्केट के स्मार्टफोन्स को खरीदना ही पसंद करते हैं लेकिन कुछ ऐसे यूजर्स भी है जो ऑफलाइन मार्केट में जाकर ही स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। आज हम आपको Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कम्पेयर करके दिखाएंगे जो कि एक ऑनलाइन मार्केट के लिए लाॅन्च किया गया है जबकि दूसरा ऑफलाइन मार्केट के लिए।
डिजाइन और डिस्प्ले:
सबसे पहले बिल्ड क्वॉलिटी और डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 दोनो ही दिखने में काफी शानदार लगते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो ग्लास बिल्ड के साथ आता है। जी हां, रेडमी नोट 8 प्रो में आगे और पीछे में काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है जबकि विवो S1 में प्लास्टिक बाॅडी दी गई है जो कि ग्लाॅसी फिनिश के साथ आता है। वहीं अगर डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में 6.5 इंच का IPS LCD फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है वहीं विवो S1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी प्लस वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के मामले में विवो S1 बाजी मार जाता है क्योंकि सुपर एमोलेड डिस्प्ले हमेशा से ही सुपिरियर माना जाता है। विडियो देखने के लिए विवो S1 बेहतर है।
प्रोसेसर:
परफार्मेंस की बात करें तो यहां पर इन दोनो स्मार्टफोन्स के बीच काफी जबरदस्त कंपटीशन देखने को मिलता है। रेडमी नोट 8 प्रो में Mediatek Helio G90t प्रोसेसर देखने को मिलता है जो कि बहुत ही पावरफुल प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर स्पेशली गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आपको गेमिंग करने का शौक है तो यह स्मार्टफोन आपके लिए है। वहीं अगर विवो S1 की बात करें तो इसमें Mediatek Helio P65 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक औसत परफोर्मेंस वाला प्रोसेसर है। अगर आप नाॅर्मल यूजर्स हैं तो ही आप इस फोन को खरीद सकते है। लेकिन अगर आप हैवी यूजर हैं तो आप रेडमी नोट 8 प्रो की तरफ जा सकते हैं।
कैमरा:
कैमरा की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जबकि विवो S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। रेडमी नोट 8 प्रो में 64+8+2+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 64(1.9 अपर्चर) मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जो सैमसंग के GW1 सेंसर के साथ आता है। वहीं 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं अगर विवो S1 की बात करें तो 16+8+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 16(1.8 अपर्चर) मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो यहां भी रेडमी नोट 8 प्रो बाजी मार जाता है। इसके अलावा अगर सेल्फी की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि विवो S1 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां सेल्फी के मामले में विवो S1 का पलड़ा भारी है।
रैम और स्टोरेज:
रैम व स्टोरेज की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो तीन वेरिएंट के साथ लाॅन्च किया गया है जिसका बेस वेरिएंट 6GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं इसका तीसरा वेरिएंट 8GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं विवो S1 दो वेरिएंट में आता है। इसका एक वेरिएंट 4GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। आपको बता दें कि रेडमी नोट 8 प्रो में UFS 2.1 का सपोर्ट दिया गया है जबकि विवो S1 में eMMC 5.1 दिया गया है। यानी कि स्पीड के मामले में रेडमी नोट 8 प्रो ज्यादा बेहतर साबित होगा।
बैटरी और कनेक्टिविटी:
बैटरी की बात करें तो दोनों ही फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 18W के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा दोनों ही फोन में डुअल 4G volte का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही दोनों ही फोन में डेडिकेटिड माइक्रो-एसडी कार्ड का स्लाॅट दिया गया है। इसके अलावा रेंडमी नोट 8 प्रो के पीछे में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जबकि विवो S1 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की वजह से इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि दिखने में फ्यूचरिस्टिक लगता है।
कीमत की बात करें तो यहां भी रेडमी नोट 8 प्रो बाजी मार जाता है। रेडमी नोट 8 प्रो की शुरुआती कीमत 15 हजार रुपए से शुरू होती है लेकिन अभी एमेजॉन पर 14 हजार की कीमत पर मिल रहा है। वहीं विवो S1 16 से 17 हजार की प्राइस पर मिलता है। सीधे तौर पर कहा जाए तो रेडमी नोट 8 प्रो कहीं ज्यादा बेहतर है विवो S1 से।

Comments
Post a Comment