Realme 3 Pro इस खास फीचर्स के साथ लॉन्च होगा, Redmi Note 7 Pro को मिलेगी टक्कर


स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आजकल सबसे ज्यादा कम्प्टीशन देखने को मिल रहा है। जब से शाओमी ने रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो को भारत में लॉन्च किया है तब से मोबाइल मार्केट का समीकरण ही बदल गया है। रेडमी नोट 7 को टक्कर देने के लिए  रियलमी ने अपना रियलमी 3 को लॉन्च किया है और कंपनी ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि बहुत जल्द रेडमी नोट 7 प्रो को टक्कर देने के लिए रियलमी 3 प्रो को लॉन्च करने वाली है। अब सवाल उठता है कि क्या सचमुच रियलमी 3 प्रो रेडमी नोट 7 प्रो को टक्कर दे पाएगी? रियलमी 3 प्रो में कौन से ऐसे खास फीचर्स होंगे जो रेडमी नोट 7 प्रो को पीछे छोड़ देगा? आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे।


1. डिस्प्ले और डिजाइन:
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह माना जा रहा है कि रियलमी 3 प्रो में वाटरड्रॉप डिजाइन वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है तथा डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी जाएगी। इसके अलावा फोन का डिजाइन काफी शानदार होगा। फोन मेटलिक फ्रेम के साथ बैक साइड में ग्लास बॉडी और ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ आएगा।


2. परफॉर्मेंस और स्टोरेज:
परफॉर्मेंस की बात करें तो रियलमी 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 या 712 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फिलहाल अभी ये कन्फर्म नहीं है कि इन दोनों में से कौन सा प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आएगा। इसके एक वेरिएंट में 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है जबकि दूसरे वेरिएंट में 6GB की रैम व 64GB की इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। वहीं इसका तीसरा वेरिएंट 8GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा।


3. कैमरा:
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रियलमी 3 प्रो के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जो सोनी के फ्लैगशिप सेंसर से लैस होगा। वहीं 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेसिंग कैमरा दिया जाएगा। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि वे दूसरी कंपनी की तरह 48MP वाला हाइप नहीं बनाएंगे बल्कि बेहतर कैमरा क्वालिटी पर फोकस करेंगे।


4. बैटरी और कनेक्टिविटी:
बैटरी की बात करें तो यह माना जा रहा है कि रियलमी 3 प्रो में 4000mAh से अधिक की बैटरी देखने को मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हाल ही में जो तस्वीरे लीक हुई है उससे साफ पता चलता है कि रियलमी 3 प्रो में VOOC फ्लैश चार्ज का सपोर्ट देखने को मिलेगा। साथ ही इस फोन में USB Type C पोर्ट भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में कलर OS 6.0 पर आधारित लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई दिया जाएगा। साथ ही इस फोन में डुअल 4G volte और लगभग सभी प्रकार के सेंसर दिए जाएंगे।


5. कीमत:
कीमत की बात करें तो यह माना जा रहा है कि रियलमी 3 प्रो के बेस वेरिएंट यानी 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14,000 रुपये से शुरू होगी। वहीं 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 17,000 रुपये होगी जबकि 8GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,000 रुपये होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रियलमी 3 प्रो अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होगा।
निष्कर्ष:
ये बात सच है कि रियलमी 3 प्रो रेडमी नोट 7 प्रो कुछ हद तक ज्यादा बेहतर होगा लेकिन फिर भी अगर आप रेडमी नोट 7 प्रो खरीदना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर आप खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 14,000 के प्राईस रेंज पर अब तक का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन है लेकिन अगर आप रियलमी 3 प्रो के लिए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो जरूर कीजिए। क्योंकि रियलमी 3 प्रो वाकई में काफी कमाल का स्मार्टफोन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

WORLD CUP FINAL : इंग्लैंड की जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने उठाए सवाल

Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में