Posts

Showing posts from March, 2019

भारत में लॉन्च हुआ Vivi Y91i, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Image
भारत में ऑफलाइन मोबाइल मार्केट की किंग मानी जाने वाली कंपनी विवो ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Vivo Y91i के नाम से भारतीय बजार में पेश किया है। आपको बता दें विवो ने अपना यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट के अंदर लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 8 हजार रुपए से कम रखी गई है। इस फोन की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी और वाटरड्रॉप डिजाइन वाला डिस्प्ले है। आइए एक नजर डालते हैं इस फोन के खास फीचर्स पर। Specifications of Vivo Y91i: विवो Y91 आई में वाटरड्रॉप डिजाइन वाला 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2GB की रैम दी गई है। इसके अलावा इस फोन को दो वेरिएंट 16GB और 32GB के इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए विवो Y91i में मीडियाटेक हीलियो पी22 SOC दिया गया है जो 12nm के आर्किटेक्चर पर बना है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो विवो Y91i के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है वहीं 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा मौजूद हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। विवो Y91i मे...

Realme 3 Pro इस खास फीचर्स के साथ लॉन्च होगा, Redmi Note 7 Pro को मिलेगी टक्कर

Image
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आजकल सबसे ज्यादा कम्प्टीशन देखने को मिल रहा है। जब से शाओमी ने रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो को भारत में लॉन्च किया है तब से मोबाइल मार्केट का समीकरण ही बदल गया है। रेडमी नोट 7 को टक्कर देने के लिए  रियलमी ने अपना रियलमी 3 को लॉन्च किया है और कंपनी ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि बहुत जल्द रेडमी नोट 7 प्रो को टक्कर देने के लिए रियलमी 3 प्रो को लॉन्च करने वाली है। अब सवाल उठता है कि क्या सचमुच रियलमी 3 प्रो रेडमी नोट 7 प्रो को टक्कर दे पाएगी? रियलमी 3 प्रो में कौन से ऐसे खास फीचर्स होंगे जो रेडमी नोट 7 प्रो को पीछे छोड़ देगा? आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे। 1. डिस्प्ले और डिजाइन: लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह माना जा रहा है कि रियलमी 3 प्रो में वाटरड्रॉप डिजाइन वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है तथा डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी जाएगी। इसके अलावा फोन का डिजाइन काफी शानदार होगा। फोन मेटलिक फ्रेम के साथ बैक साइड में ग्लास बॉडी और ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ आएगा। 2. परफॉर्मेंस और स्टो...

ये हैं 2019 में 10 हजार से कम कीमत पर मिलने वाले टॉप 5 बेस्ट स्मार्टफोन

Image
आजकल हर आए दिन कोई न कोई कंपनी अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करती रहती हैं। मोबाइल मार्केट में कम्प्टीशन इतना ज्यादा हो गया है कि कई कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्टफोन को कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स मुहैया कराती हैं। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10000 रुपये से कम है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको 10000 रुपये की रेंज में मिलने वाले टॉप 5 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। 5. Asus Zenfone Max M2: दस हजार से भी कम कीमत पर मिलने वाला यह जबरदस्त स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो जेनफोन मैक्स M2 में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी भी दी गई है। आसुस का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 8,499 रुपये में उपलब्ध हैं। 4. Asu...

Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में

Image
जब से भारत में रेडमी नोट 7 लॉन्च हुआ है तब से भारतीय मोबाइल मार्केट में एक अलग ही लेवल का कम्प्टीशन देखने को मिल रहा है। इसी कम्प्टीशन को देखते हुए रियलमी ने भी अपना एक नया स्मार्टफोन रियलमी 3 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि रियलमी 3 रियलमी 2 का अपग्रेडेड वर्जन हैं। कंपनी ने रियलमी 3 को काफी एग्रेसिव प्राईस पर लॉन्च किया है। हर कोई यही कह रहा है कि रियलमी 3 रेडमी नोट 7 को कड़ी टक्कर देने वाली है लेकिन क्या वाकई में रियलमी 3 रेडमी नोट 7 को टक्कर देती है। आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे। 1. दोस्तों, सबसे पहले इन दोनों फोन के डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो एक तरफ जहां रेडमी नोट 7 ग्लास यूनिबॉडी के साथ आता है वहीं रियलमी 3 प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। हालांकि दिखने में दोनों फोन काफी शानदार लगते हैं लेकिन रेडमी नोट 7 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील होता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी 3 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जबकि रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि दोनों का एश्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए दोनों फोन मे...