ये हैं 2019 में 10 हजार से कम कीमत पर मिलने वाले टॉप 5 बेस्ट स्मार्टफोन

आजकल हर आए दिन कोई न कोई कंपनी अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करती रहती हैं। मोबाइल मार्केट में कम्प्टीशन इतना ज्यादा हो गया है कि कई कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्टफोन को कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स मुहैया कराती हैं। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10000 रुपये से कम है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको 10000 रुपये की रेंज में मिलने वाले टॉप 5 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे।
5. Asus Zenfone Max M2:
दस हजार से भी कम कीमत पर मिलने वाला यह जबरदस्त स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो जेनफोन मैक्स M2 में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी भी दी गई है। आसुस का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 8,499 रुपये में उपलब्ध हैं।
4. Asus Zenfone Max Pro M1:
दस हजार के प्राईस रेंज पर मिलने वाला आसुस का यह दूसरा बेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस आइपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो जेनफोन मैक्स प्रो M1 में 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,000 रुपये में उपलब्ध हैं।
3. Nokia 5.1 Plus:
नोकिया 5.1 प्लस दस हजार रुपए के प्राईस प्वाइंट पर मिलने वाला धांसू स्मार्टफोन है। इस फोन में 5.8 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। नोकिया 5.1 प्लस में 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि नोकिया का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ आता है जहां पर रेगुलर एंड्रॉयड अपडेट्स मिलते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 9,999 रुपये हैं।
2. Realme 3:
दस हजार से कम कीमत पर मिलने वाला यह अब तक का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे हाल ही में रियलमी ने 4 मार्च को लॉन्च किया है। इस फोन में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक का लेटेस्ट हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो रियलमी 3 में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं रियलमी 3 में 4230mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर 12 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
1. Redmi note 7:
रेडमी नोट 7 दस हजार के प्राईस रेंज पर मिलने वाला अब तक सबसे बेस्ट स्मार्टफोन है। रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा रेडमी नोट 7 में 12+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करती है। इसके अलावा फोन में USB Type C पोर्ट भी दिया गया है। इस फोन के कीमत की बात करें तो 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

WORLD CUP FINAL : इंग्लैंड की जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने उठाए सवाल

Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में