भारत में लॉन्च हुआ Vivi Y91i, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन


भारत में ऑफलाइन मोबाइल मार्केट की किंग मानी जाने वाली कंपनी विवो ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Vivo Y91i के नाम से भारतीय बजार में पेश किया है। आपको बता दें विवो ने अपना यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट के अंदर लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 8 हजार रुपए से कम रखी गई है। इस फोन की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी और वाटरड्रॉप डिजाइन वाला डिस्प्ले है। आइए एक नजर डालते हैं इस फोन के खास फीचर्स पर।


Specifications of Vivo Y91i:
विवो Y91 आई में वाटरड्रॉप डिजाइन वाला 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2GB की रैम दी गई है। इसके अलावा इस फोन को दो वेरिएंट 16GB और 32GB के इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए विवो Y91i में मीडियाटेक हीलियो पी22 SOC दिया गया है जो 12nm के आर्किटेक्चर पर बना है।


कैमरा फीचर्स की बात करें तो विवो Y91i के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है वहीं 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा मौजूद हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


विवो Y91i में 4030mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो आसानी से दो दिन का बैटरी बैकअप दे सकती हैं। विवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच OS 4.0 पर काम करता है। इसके अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लुटूथ 5.0, 4G volte, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।


कीमत की बात करें तो कंपनी ने विवो Y91i के 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये रखी है वहीं 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,490 रुपये रखी हैं। देखा जाए तो विवो ने इस फोन के जरिए उन ग्राहकों को टारगेट किया है जो सिर्फ ऑफलाइन मार्केट पर ही डिपेंड करते हैं। वरना इस प्राईस रेंज शाओमी, रियलमी और आसुस जैसे ब्रांड अपने स्मार्टफोन में इससे बढ़िया स्पेसिफिकेशन मुहैया कराते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

WORLD CUP FINAL : इंग्लैंड की जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने उठाए सवाल

Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में