Realme X2 vs Redmi K30: Which is the best smartphone under 20k

India mobile launch date
हाल ही में रियलमी ने 17 दिसंबर को भारत में रियलमी X2 को लाॅन्च किया है। इस फोन के लाॅन्च के बाद से आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या रियल मी x2 परचेस करना चाहिए या फिर रेडमी के 30 का वेट करना चाहिए। आज हम आपको इस वीडियो में यही कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं तो नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है अर्जुन और हॉट ट्रेनिंग टेक के एक नये एपिसोड में आपका बहुत-बहुत स्वागत है।
दोस्तों, सबसे पहले बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन की बात करें तो दोनों ही फोन दिखने में बेहद ही शानदार लगते हैं दोनों ही फोन ग्लास बिल्ड के साथ आता है जिसमें क्रॉनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं इसके वेट की बात करें रियलमी X2 182g का है जबकि रेडमी के 30 208g का है। यानी रेडमी के 30 ज्यादा भारी है रियलमी X2 के कम्पेरिजन में।
वहीं अगर दोनों फोन के डिस्प्ले की बात करें तो यहां काफी इंटरेस्टिंग कंपटीशन  देखने को मिलता है। एक तरफ जहां रियलमी x2 में 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियों 91.2% है जबकि रेडमी के 30 में 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस आइपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120hz का है जिसकी वजह से इस फोन का टच रिस्पांस रियल मी x2 के मुकाबले ज्यादा बेहतर देखने को मिलेगा। इसके अलावा रेडमी के 30 में एचडीआर 10 का भी सपोर्ट दिया गया है जबकि रियल मी x2 में ऐसा नहीं है। देखा जाए तो दोनों फोन का डिस्प्ले काफी शानदार है वैसे आपको इन दोनों फोन में से किसका डिस्प्ले ज्यादा पसंद है आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
दोस्तों वहीं अगर इन दोनों फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है जो 8nm के फेब्रिकेशन पर बना है जो एक पावरफुल गेमिंग प्रोसेसर हैं। वैसे हम सभी को पता है कि स्नैपड्रेगन का यह प्रोसेसर कितना ज्यादा पावरफुल और पावर एफिशिएंट है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन बराबर ही है।
वहीं इसके रैम और स्टोरेज वैरीएंट की बात करें तो रियल मी x2 में तीन वेरिएंट देखने को मिलता है जिसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है वही दूसरा वेरिएंट 6GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जबकि तीसरा वेरिएंट 8GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वही रेडमी के 30 का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है वहीं तीसरा वेरिएंट 8GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है इसके अलावा चाइना में इसका 256GB वाला वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है। दोनों ही फोन में यूएफएस 2.1 का सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा रियलमी X2 में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वाट के VOOC चार्जिंग के साथ आता है वही रेडमी के 30 में सारे 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 27 वाट के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा इन दोनों फोन में USB TYPE C दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है लेकिन रियलमी X2 में सुपर अमोलेड डिस्पले होने की वजह से इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जबकि रेडमी के 30 के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
इसके अलावा आपको बता दें कि रियलमी X2 में एंड्रॉयड 9.0 Pie दिया गया है जो Color OS 6.1 पर आधारित है बहुत जल्द इसमें Color OS 7 और एंड्रॉयड 10 का अपडेट देखने को मिलेगा। जबकि रेडमी K30 MIUI 11 पर आधारित एंड्रॉयड 10 दिया गया है।
दोस्तों अब सवाल उठता है कि इन दोनों में से कौन सा फोन लेना ज्यादा बेहतर होगा। सबसे पहली बात तो यह है कि रियलमी X2 भारत में लॉन्च हो चुका है और बहुत जल्दी फ्लिपकार्ट पर सेल पर भी जाएगा, लेकिन रेडमी के 30 भारत में अभी लांच नहीं हुआ है और देखा जाए तो इन दोनों फोन में कुछ चीजें ऐसी है जो रियलमी X2 में बेहतर है और कुछ चीजें ऐसी है जो रेडमी के 30 में बेहतर है। वैसे आपको इन दोनों में से कौन सा फोन ज्यादा अच्छा लगता है आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो प्लीज लाइक कमेंट और शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

WORLD CUP FINAL : इंग्लैंड की जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने उठाए सवाल

Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में