रियलमी भारत में लाॅन्च करेगा एक नये सीरीज का स्मार्टफोन, Realme Narzo 10 और Narzo 10A

भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में बहुत ही तेज़ी से ग्रो करने वाली कंपनी रियलमी भारत में Narzo सीरीज के दो नए स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है। कंपनी इन दोनो स्मार्टफोन्स को Realme Narzo 10 और Narzo 10A के नाम भारतीय बाजार में पेश करेगी। रियलमी के इस नये सीरीज के स्मार्टफोन्स के लाॅन्च डेट भी सामने आ चुकी है। आपको बता दें रियलमी अपने Narzo सीरीज के स्मार्टफोन्स को 26 मार्च को दोपहर 12:30 बजे लाॅन्च करेंगी।
Ralme Narzo

माना जा रहा है कि कंपनी Realme Narzo 10 और Narzo 10A को बजट सेगमेंट के अंदर लाॅन्च करेगी। जिसकी कीमत Realme 6 से कम होगी। रियलमी ने Narzo सीरीज के इन दोनो स्मार्टफोन्स को लेकर कुछ जानकारियां भी साझा की है।
Ralme Narzo 10 और Narzo 10A के स्पेसिफिकेशन:
Ralme Narzo

रियलमी ने फ्लिपकार्ट पर अपने इन दोनो नए स्मार्टफोन की कुछ जानकारियां शेयर की है। Realme Narzo 10 और Narzo 10A 6.5 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगी, जिसका स्क्रीन टू बाॅडी रेशियों 89.8% का होगा। इसके अलावा इस फोन का डिजाइन काफी शानदार रहने वाला है क्योंकि रियलमी Narzo सीरीज के स्मार्टफोन्स को मुख्य तौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है।
Realme Narzo

परफोर्मेंस की बात करें तो कहा जा रहा है कि Realme Narzo 10 Mediatek Helio G80 प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें Helio G80 बजट सेगमेंट का एक शानदार गेमिंग प्रोसेसर है। हालांकि Narzo 10A में कौन सा प्रोसेसर होगा ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
Realme Narzo

कैमरा की बात करें तो रियलमी के Narzo सीरीज के स्मार्टफोन्स में शानदार कैमरा देखने को मिलेगा। Realme Narzo 10 में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जबकि Narzo 10A में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
Ralme Narzo

इसके अलावा इन दोनो स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग की सुविधा से लैस होगा। कीमत की बात करें तो Realme Narzo 10 की कीमत 10000 रुपए के आसपास होगी जबकि Narzo 10A की कीमत 10 से 13 हजार रुपए के आसपास होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Redmi Note 8 Pro और Vivo S1 में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

WORLD CUP FINAL : इंग्लैंड की जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने उठाए सवाल

Redmi note 7 vs Realme 3 कौन है सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन, जाने फुल रिव्यू में